फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sisters reached jail... became emotional after tying rakhis

Kaithal News: कारागार पहुंचीं बहनें... राखियां बांधकर हो गईं भावुक

Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Sisters reached jail... became emotional after tying rakhis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला जेल परिसर में रक्षाबंधन पर्व पर वहां पहुंचीं बहनें भाइयों को राखियां बांधकर भावुक हो गईं। कारागार महानिदेशक के आदेश पर सोमवार को कैथल जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर जेल में बंद पुरुष बंदियों को उनकी बहनो और जेल में बंद महिला बंदियों को उनके भाइयों से जेल के मुख्य द्वार के आमने सामने राखी बंधवाई।

बंदी भाइयों का देख व राखियां बांधते खुशी में आंसू निकले व उन्हे गले लगा लिया। सुबह से ही जिला कारगार परिसर के बाहर महिलाआं की भीड़ जमा हो गई जेल प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच बहनों व उनके साथ आए बच्चों को एक-एक करके मिलवाया। बाहर से आई बहनों व उन्की साथ आई महिला परिजनों व बच्चों को जिला कारागार प्रशासन ने अंदर ही राखियां, रक्षासूत्र, तिलक के लिए सिंदूर व मिठाई का पूरा इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन


महिलाओं बाहर से लाई गई राखियां व मिठाई लाने की प्रवेश द्वार पर मनाही थी। कजला कारगार में लगभग 745 के करीब बंदियों को उनकी लगभग 1600 बहनों, महिला परिजनों व बच्चों ने कड़ी सुरक्षा के बीच राखियां बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर जिला कारागार अधीक्षक अशोक कुमार ने सभी बांधियो व बहनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके अच्छे भविष्य एंव लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करती है और भाई अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन देते है। जेल प्रशासन द्वारा बड़ी ही सौहार्द पूर्ण माहौल में सभी बंदियों को राखी बंधवाई गई। जेल के उप अधीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक जेल अधीक्षक नरेश कुमार, उप सहायक अधीक्षक जेल और अन्य जेल विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी कर्मठता और जिम्मेदारी के साथ पूरी सुरक्षा के बीच रक्षाबंधन का यह त्योहार संम्पन करवाया। वहीं बहनों ने कहा कि सरकार का यह बहुत ही अच्छा कदम है । जेल प्रशासन द्वारा ने व्यापक प्रबंध किए थे जिससे से उन्हें बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed