फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Singer apologises for misspelling Maharaja Surajmal's name

Kaithal News: महाराजा सूरजमल का नाम गलत लिखने से तनाव, गायक ने मांगी माफी

Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Singer apologises for misspelling Maharaja Surajmal's name
19   कन्हैया मित्तल के फेसबुक अकाउंट पर डाली गई पोस्ट   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भजन गायक कन्हैया मित्तल के फेसबुक अकाउंट से महाराजा सूरजमल का नाम गलत लिखने से विवाद बढ़ गया। यह घटना सोमवार देर रात महाराजा सूरजमल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान हुई। जाट समुदाय के लोग जिले के आसपास के गांवों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कन्हैया मित्तल के पोस्टरों पर कालिख पोत दी।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जाट समाज के लोग स्टेडियम पहुंचे और गेट पर ताला लगाकर कार्यक्रम स्थल से टेंट और अन्य सामान बाहर नहीं निकलने दिया। कार्यक्रम स्थल पर लगे कन्हैया मित्तल के पोस्टरों पर कालिख पोतने के साथ-साथ नारेबाजी भी की गई। जाट शिक्षण संस्था के महासचिव रश्मि ढुल ने कहा कि महाराजा सूरजमल स्टेडियम में गायक कन्हैया मित्तल की एंट्री पर बैन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रोग्राम के लिए उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


जगरूप ढुल और महावीर चहल ने कहा कि जाट समाज के अजेय सम्राट सूरजमाल को “खान” कहकर संबोधित करना अपमानजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मित्तल ने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी। मामले से जुड़ी एक और वीडियो में लाइव चलाने वाले युवक ने कहा कि उन्हें आयोजकों की तरफ से फेसबुक लाइव चलाने की जिम्मेदारी मिली थी। कार्यक्रम में भीड़ अधिक होने के कारण गलती हुई। उसने कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। कन्हैया मित्तल और मंडल के अन्य लोग इससे स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट पर लिखा दिख रहा था खान
n
श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल कैथल की ओर से आयोजित कार्यक्रम रात करीब 8 बजे शुरू हुआ। यह मंगलवार तड़के 4 बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत होने पर कन्हैया मित्तल के पेज से लाइव शुरू हुआ तो, महाराजा सूरजमल स्टेडियम की जगह महाराजा सूरजखान स्टेडियम कैथल लिखकर प्रसारण किया गया। इसके बाद सुबह पेज से यह पोस्ट डिलीट कर दी गई।

वीडियो में गलती स्वीकारी, बोले- ये सनातन का युग
n
विवाद के बाद कन्हैया मित्तल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि गलती लाइव प्रसारण कर रहे युवक की थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कि हमने तुरंत इसे ठीक कर दिया है। गलती बड़ी है, ये सनातन का युग है। महाराजा सूरजमल के इतिहास को सभी को पढ़ना चाहिए। कन्हैया मित्तल ने कहा कि इस मुद्दे को धार्मिक मुद्दा ही रहने दें। इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।

19   कन्हैया मित्तल के फेसबुक अकाउंट पर डाली गई पोस्ट   संवाद

19   कन्हैया मित्तल के फेसबुक अकाउंट पर डाली गई पोस्ट   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed