{"_id":"693db7f7f0e77e82fd007c9f","slug":"simran-won-bronze-medal-in-judo-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1013-142096-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिमरन ने जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिमरन ने जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Sun, 14 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
जूडो खिलाड़ी सिमरन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप, जो इंफाल, मणिपुर में चल रही है, में कैथल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिमरन ने 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह जानकारी जूडो कोच जोगिंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि सिमरन जूडो में 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। पिछले महीने ही उन्होंने एशियन जूडो कप हांगकांग में कांस्य मेडल जीतकर अपनी छाप छोड़ी थी।
जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं, उनमें से ही 2026 में होने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन होगा। इस शानदार उपलब्धि के लिए राज रानी जिला खेल अधिकारी कैथल, राजकमल ढांडा, गुरमीत सिंह, प्रशांत कोच, अशोक शर्मा, भूपेंद्र बूरा, संदीप कुमार डीपी, राजेश कुमार, सहलेश, अमरजीत, गुरनाम, ने सिमरन और अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी।