{"_id":"65d114bb7f86e6b68a0953c6","slug":"simran-and-ankush-first-in-javelin-throw-kaithal-news-c-18-1-knl1004-329509-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जैवलिन थ्रो में सिमरन और अंकुश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जैवलिन थ्रो में सिमरन और अंकुश प्रथम
Sun, 18 Feb 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के इंडोर खेल मैदान में 65वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत शनिवार को भी कई खेल स्पर्धाएं करवाई। इसमें कॉलेज के सैकड़ों महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को पुरुष खिलाड़ियों की 10 हजार मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो व महिला खिलाड़ियों की तीन हजार मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता हुई।
कॉलेज के उप प्राचार्य सतबीर मैहला ने खिलाड़ियों के परिचय के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला व प्रो. अनूप धीमान ने बताया कि शनिवार को कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। सभी खिलाडिय़ों ने उत्साह पूर्वक विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कहा कि हर वर्ष युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस अवसर अतिथि ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया व खेलों मेंं जीत की कामना की। इस बार महिला खिलाडिय़ों के लिए तीन हजार मीटर की दौड़ को पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इसमें महिला खिलाड़ी बहुत ही उत्साहित दिखाई दी।
गोपाल ने 10 हजार मीटर दौड़ में कॉलेज के पूर्व खिलाड़ी जोगिंद्र का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है। गोपाल ने 36 मिनट 11 सेकेंड में दौड़ पूरी की। वहीं, महिला खिलाडिय़़ों में सिमरन कैरों ने पहली बार तीन हजार मीटर दौड़ 13 मिनट 32 सेकेंड में पूरी कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। बची हुई खेल प्रतियोगिताएं 23 फरवरी को आयोजित होंगी व विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि की ओर से वितरित किए जांएगे।