फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Silver of fame in Siberia

साइबेरिया में कीर्ति का रजत पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Silver of fame in Siberia
कैथल। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कीर्ति ढुल ने साइबेरिया में आयोजित ग्लोवस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना रजत पदक पक्का कर लिया है। कीर्ति ढुल ने 81 किलो से अधिक भार वर्ग में सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की बॉक्सर तकिस्तान एसेल को 5-0 से मात दी है। अब 18 सितंबर को फाइनल में कीर्ति ढुल का मुकाबला प्रतिद्वंद्वी से होगा। इसी क्रम में बॉक्सर लासू यादव भी शुक्रवार को अपनी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

कीर्ति के कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल व गुरमीत ने बताया कि यह प्रतियोगिता साइबेरिया में चल रही है। 13 से 19 सितंबर तक इसका आयोजन चलेगा। प्रतियोगिता में कीर्ति ढुल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, लासू यादव भी 70 किलो भार वर्ग में इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। शुक्रवार को उनका मुकाबला कजाकिस्तान की साईबा कौवा गुहार के साथ होगा। कीर्ति ढुल को जिला खेल अधिकारी अमरजीत व राजेश कोच ने अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अमनप्रीत कौर भी दोनों बॉक्सरों के साथ गई हुई हैं।
विज्ञापन

चाचा को देख बनी बॉक्सर
कीर्ति ढुल के चाचा विक्रम ढुल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अब वे भी आरकेएसडी कॉलेज स्थित बाक्सिंग खेल सेंटर में कीर्ति को अभ्यास करवाते हैं। अपने चाचा को देखकर ही कीर्ति ने तीन साल पहले बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। कीर्ति के पिता नरेश कुमार सेना में कर्नल हैं। कीर्ति ने इससे पहले भी 2018 में भोपाल में हुई स्कूल नेशनल में कांस्य पदक जीता था। 2019 में दिल्ली में हुई स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक जीता था। 2021 में गोहाना में हुई जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोना हासिल कर चुकी हैं। वहीं, इस वर्ष जुलाई में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed