{"_id":"6786be620b30f557d40e9cec","slug":"silver-medal-for-pais-pinky-and-sanju-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560718-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई की पिंकी और संजू को रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई की पिंकी और संजू को रजत पदक
Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उत्तराखंड के हरिद्वार में 7 से 11 जनवरी को हुई 50वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में पाई गांव की खिलाड़ी पिंकी और संजू ने रजत पदक पर कब्जा जमाकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते यह सफलता हासिल की।
दोनों खिलाड़ी लंबे समय से अपने कोच की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं। कबड्डी कोच शमशेर सिंह शेरी ने बताया कि हरिद्वार में जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें हरियाणा की टीम का प्रतिनिणित्व करते हुए पाई गांव की दो खिलाड़ी पिंकी और संजू ने न केवल तकनीकी कौशल बल्कि मानसिक दृढ़ता के साथ सफलता हासिल की। हरियाणा कबड्डी संघ के चेयरमैन व साई कोच कुलदीप दलाल, कोच शमशेर सिंह शेरी, कोच सोनू, कोच कुलदीन सिंह बुमड़ व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धौली ने भी उनको बधाई दी।