{"_id":"0ea6b554669e0bb92a319eecade17672","slug":"sikh-sangat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी देनी थी तो पहले देते : सिख संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी देनी थी तो पहले देते : सिख संगत
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी एवं नौवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब चीका में आम सिख संगत की एक बैठक गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान मेजर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अकाल तख्त की ओर से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को माफी देने पर रोष जताया गया। मेजर सिंह ने कहा कि पहले डेरा प्रमुख को सजा सुनाते समय अकाल तख्त ने सिख संगत की बात सुनी थी, लेकिन अब स्वयं ही निर्णय कर लिया। इस फैसले के पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप लगता है। अगर माफी देनी थी तो पहले दे देते। ऐसे फैसलों को सिख संगत कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस अवसर पर दर्शन सिंह बराड़ी, ज्ञान सिंह, हरजिंद्र सिंह, अजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, जगजीत सिंह, बलविंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन