फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Siddhi and group secured second place in the national level short film competition

Kaithal News: सिद्धि व ग्रुप का राष्ट्र स्तरीय शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Siddhi and group secured second place in the national level short film competition
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय कैथल की एन.एस.एस. की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शॉर्ट फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता मनोहर मेमोरियल कॉलेज, फतेहाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से 28 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। सिद्धि व ग्रुप ने प्रतियोगिता के लिए डिजिटल इंडिया विषय चुना और इस पर एक प्रेरणादायक लघु फिल्म तैयार की, जिसमें उन्होंने डिजिटल युग में भारत के विकास और तकनीकी सशक्तिकरण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। एनएसएस स्वयंसेवक और बीसीए की छात्राओं सिद्धि, रिद्धि और प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2100 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के उच्च शैक्षणिक स्तर और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आई.जी. कॉलेज की छात्राएँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। कॉलेज द्वारा सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्राओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. दीपा अत्रि, प्रो. रश्मि, तथा कॉलेज प्राध्यापक वर्ग से प्रो. सीमा सुनेजा, प्रो. रीतिका और प्रो. प्रियंका शर्मा उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed