फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shyam lovers danced mesmerized on the bhajan.

Kaithal News: भजन पर मंत्रमुग्ध होकर झूमे श्याम प्रेमी

Tue, 10 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Shyam lovers danced mesmerized on the bhajan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने अर्जुन नगर में 19वां निशुल्क संकीर्तन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के भजनों पर भजन पर मंत्रमुग्ध होकर श्याम प्रेमी झूम उठे।

प्रधान मनोज सिंगला ने परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिंगला ने कहा कि कोई भी श्याम प्रेमी अगर अपने घर निशुल्क संकीर्तन करवाना चाहता है तो वह समिति से संपर्क कर सकता है। इस कीर्तन में भजन गायिका रिंकी पीहू ने सभी श्याम प्रेमियों को नाचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


सन्नी श्याम दीवाना ने बताया कि निशुल्क संकीर्तन के साथ समिति हर महीने खाटू श्याम,सालासर धाम एवं अग्रोहा धाम के लिए निशुल्क बस यात्रा भी लेकर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग बंसल ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष में इस बार एक निशुल्क यात्रा वैष्णो देवी के लिए भेजी जाएगी। इसके साथ ही बनभौरी धाम के लिए भी निशुल्क बस यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जुगल किशोर ने बताया कि हर महीने हमारी समिति रक्तदान शिविर भी लगाती है, जिसका कैथल के काफी लोग लाभ उठा चुके हैं। इस मौके पर मनोज सिंगला, सोमनाथ गर्ग, महिंद्र, चिराग बंसल, सन्नी श्याम दीवाना, जुगल किशोर अन्य शहर की जानी मानी हस्तियां मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed