फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shweta was honored in the academy

Kaithal News: श्वेता का अकादमी में हुआ सम्मान

Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shweta was honored in the academy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत-नेपाल टेप बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की उपकप्तान चुनी गई श्वेता जब सोमवार को सीवन स्थित स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचीं, तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। डीपीई शमशेर सिंह ने श्वेता को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अकादमी के संचालक संजय सेन ने बताया कि यह सीरीज 8 से 10 अगस्त तक नेपाल के पोखरा में खेली जाएगी। टेप बॉल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में जारी खिलाड़ियों की सूची में सीवन स्पोर्ट्स अकादमी की श्वेता का चयन उपकप्तान के रूप में हुआ है, जो जिले व राज्य के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीपीई शमशेर सिंह ने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए निरंतर अभ्यास और अधिकतम प्रतियोगिताओं में भाग लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खेल को खेल भावना से खेलने और बुरी संगत से दूर रहते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रही स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक संजय सेन की सराहना की और सहयोगी कोच सुदर्शन सिंह व इंद्र गोस्वामी के योगदान की भी प्रशंसा की।कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, रोशन लाल के साथ अकादमी की सीनियर खिलाड़ी दीपाली, मन्नू मोगा, भावना, बिलोनी, अन्नू भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed