{"_id":"c34ec7eeb464744ec72944018ce2a1dd","slug":"shuatha-accused-hudda-for-dividing-sikhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखों को बांट रही कांग्रेस : सौथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखों को बांट रही कांग्रेस : सौथा
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। अकाली दल (बादल) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सौथा ने कहा कि 27 जुलाई को अमृतसर में बुलाए गए सम्मेलन में प्रदेश से काफी संख्या में सिख शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अलग कमेटी पर गहन विचार करके आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलग कमेटी वालों ने 28 जुलाई को करनाल में सिख सम्मेलन बुलाया है। यह सिखों का सम्मेलन न होकर प्रदेश की सरकार सरकार के इशारे पर बुलाया गया कांग्रेसी सम्मेलन है। जिसके आयोजक सिख न होकर वे लोग हैं, जिन्हें अकाल तख्त साहिब ने पंथ से निकाल कर तनखइया घोषित कर रखा है।
सौथा ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी से सवाल किया है कि वे देश में सेकुलरिज्म की बात करते हैं, परंतु अब वे बताएं कि हरियाणा में सेकुलरिज्म कहां चला गया? क्योंकि सरकार द्वारा गुरुद्वारा एक्ट के तहत चुने हुए लोगों को पीछे करके ऐसे सिखों की कमेटी बनाई गई है जिनमें से कई तो ऐसे हैं जो कि अमृतधारी सिख की परिभाषा भी नहीं जानते।
विज्ञापन
सौथा ने कहा कि ऐसे लोगों को समय आने पर हरियाणा की सिख संगत अच्छी तरह से जवाब देगी। इस अवसर पर स्टेट महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, कुलदीप सिंह, पिरथी पाल सिंह झब्बर, अनोख सिंह, जरनैल सिंह, गुरदीप सिंह मलिक व गुरचरण सिंह भी मौजूद थे।