{"_id":"65493dfb5d1b1c516e09e5d7","slug":"shruti-honored-in-top-10-kaithal-news-c-18-1-knl1004-258773-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टॉप-10 में श्रुति का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टॉप-10 में श्रुति का सम्मान
Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सांयकालीन सत्र की बीकॉम द्वितीय सत्र ऑनर्स की छात्रा श्रुति सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में बीकॉम द्वितीय सत्र के जारी परीक्षा परिणाम में 10वां स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम के बाद महाविद्यालय में श्रुति को सम्मानित किया गया। छात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। छात्रा श्रुति सैनी उच्च पद को प्राप्त कर देश सेवा करना चाहती है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर आरकेएसडी महाविद्यालय प्रबंधक समिति व आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल अधिवक्ता, प्रबंधक समिति के उप प्रधान नरेश शोरेवाला, प्रबंधक समिति व आरवीएस के महासचिव पंकज बंसल, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, सांयकालीन सत्र के डायरेक्टर अनिल शोरेवाला, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता, सांयकालीन सत्र के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल ने मेधावी छात्रा को 2100 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति एवं आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल अधिवक्ता ने मेधावी छात्रा को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की और सभी संबंधित प्राध्यापकों की कड़ी मेहनत की सराहना की। डॉ. मीनू भूटानी व प्रो. शीतल मौजूद रहे।