{"_id":"6584a0ce42f4ff174d0782cf","slug":"shrimad-bhagwat-geeta-dwar-ready-before-geeta-jayanti-mahotsav-kaithal-news-c-245-1-kht1001-8836-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव से पहले तैयार हुआ श्रीमद्भागवत गीता द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव से पहले तैयार हुआ श्रीमद्भागवत गीता द्वार
Fri, 22 Dec 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद ने गीता जयंती महोत्सव से पहले ही कोठी गेट पर श्रीमद्भागवत गीता द्वार तैयार कर लिया है। अब इस द्वार का नए साल में उद्घाटन किया जाएगा। इस गेट का नाम पहले श्रीमद्भागवत गीता द्वार रखने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन यहां पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अपील पर इस गेट का नाम श्रीमद्भागवत गीता द्वार रखा गया। अब इस पर कोठी गेट के साथ-साथ भगवत गीता द्वार भी लिखा गया है।
शहर के सभी सात मुख्य द्वारों का किया जाएगा निर्माण
जानकारी के अनुसार नगर परिषद की तरफ से शहर में सभी सात मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाना है। सबसे पहले रेलवे गेट को तैयार किया गया था। इसके बाद अब कोठी गेट पर भी यह द्वारा बनकर तैयार हो चुका है। इसे राजस्थान से आए पत्थरों से तैयार किया गया है। कोठी गेट पर बनाए गए श्रीमद्भागवत गीता द्वार के ऊपरी हिस्से पर भगवान श्री कृष्ण, अर्जुन को उपदेश देते हुए रथ वाली प्रतिमा भी रखी जाएगी, जो फाइबर की होगी। इसके अलावा शहर में माता गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, सीवन गेट एवं डोगरा गेट भी बनाया जाएगा।नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि कोठी गेट पर श्रीमद्भागवत गीता द्वार लगभग तैयार हो चुका है। इसमें कुछ कार्य ही बाकी है, जो अगले 10 दिन में भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नए साल शुरू होते ही इस द्वार का उद्घाटन कर दिया जाएगा।