{"_id":"68b5fc588ba0f661fa096742","slug":"shri-khatu-shyam-committee-invited-to-sisla-dham-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729146-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्री खाटू श्याम समिति ने सिसला धाम में दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्री खाटू श्याम समिति ने सिसला धाम में दिया निमंत्रण
Tue, 02 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के सदस्यों ने समिति की ओर से एकादशी पर निकाली जाने वाली निःशुल्क निशान यात्रा का सिसला धाम में निमंत्रण दिया। इस मौके पर प्रधान मनोज सिंगला , चिराग बंसल, पवन गर्ग बाकल वाले, राजेंद्र बंसल, प्रकाश बंसल ने बताया कि समिति की ओर से तीन सितंबर को एकादशी के पर्व पर निशुल्क निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो कैथल में जींद रोड पर बने तोरण द्वार से शुरू होगी।
मंदिर समिति के प्रधान कर्मवीर ने कहा कि वे इस निःशुल्क यात्रा का स्वागत करते हैं और सभी श्रद्धालुओं के लिए जल पान की व्यवस्था की जाएगी। संस्था के कैशियर प्रकाश बंसल ने बताया ये यात्रा सुबह पांच बजे खाटू श्याम मंदिर से चलकर तोरण द्वार पर कैथल नप की अध्यक्ष सुरभि गर्ग स्वागत करेंगे। चिराग बंसल ने बताया कि तोरण द्वार से यात्रा सिसला धाम पहुंचेंगी। जबकि सभी के लिए वापसी में बस की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सेक्टर के 20 लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान शिव नारायण गोयल, चिराग बंसल, सोमनाथ, जुगल किशोर, प्रकाश बंसल, राजेंद्र बंसल, पवन बंसल, अंजू बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद