{"_id":"68b5fc8c5fd25fc75d0d3e32","slug":"shri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729147-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्री जयराम आदर्श गोशाला पूंडरी ने मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्री जयराम आदर्श गोशाला पूंडरी ने मनाया वार्षिकोत्सव
Tue, 02 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। श्री जयराम आदर्श गौशाला, पूंडरी का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से श्री जयराम आश्रम के प्रबंधक सत्यवान शर्मा, ट्रस्ट के मुकेश गर्ग (दिल्ली) और पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा अपने परिवार सहित पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां डालीं। पंडित रविदत्त शास्त्री ने कहा कि महाराज दिलीप ने भी गोसेवा कर संतान प्राप्ति की थी। बलवान शर्मा ने एक लाख रुपये चारे के लिए दान दिए। समारोह में बाबा खुशी नाथ, बाबा सोमवार नाथ, प्रधान ओमप्रकाश गोलन, विनोद बंसल, पूर्व पार्षद रमेश गोलन, रामप्रकाश गोगी, अजीत सिंह, धर्मपाल गर्ग, चमेल सिंह बरसाना, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, पार्षद सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद