{"_id":"66e096f1e848bafa2c016934","slug":"shri-ganesh-mahotsav-celebrated-devotees-dancing-to-the-hymns-kaithal-news-c-18-1-knl1004-472375-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्री गणेश महोत्सव की धूम, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्री गणेश महोत्सव की धूम, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु
Wed, 11 Sep 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। शहर में गणपति महोत्सव की धूम है। पंडालों में सुबह और शाम के समय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। इस दौरान पंडालाें में जय गणेश और गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति होरया के जयघोष लग रहे हैं।
सोमवार को यह महोत्सव चौथे दिन भी जारी रहा। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शीश नवाया। उधर, सीवन में वर्गद्वार धर्मशाला में आयोजित श्री गणपति महोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या आयोजित की गई।
गौरतलब है कि सात सितंबर से गणेश उत्सव के कार्यक्रमों की शुरूआत हो चुकी है। यह कार्यक्रम चंदाना गेट, सीवन गेट, प्रताप गेट, महादेव कॉलोनी सहित अन्य कई स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा आयोजन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में तहत शाम के समय भजन गायक लोगों को भगवान गणेश जी के भजनों से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
गणेश महोत्सव को लेकर आप और हम समिति के सदस्य पंडित दिनेश भारद्वाज ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर में 12वां गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। पंडाल में सुबह व शाम के समय भव्य आयोजन प्रतिदिन हो रहा है।
सुबह व शाम के समय पूजा-अर्चना की जाती है। शाम के समय भव्य आरती का आयोजन किया जाता है। आरती में शहर से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कार्यक्रम के तहत 14 सितंबर को दोपहर दो बजे विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही शाम के समय एक ड्रा निकाला जाएगा।
इसमें भगवान गणेश की चांदी की प्रतिमा पुरस्कार के रूप में दी जाएगी और चांदी के पांच सिक्के वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 15 सितंबर को गणेश जी की प्रतिभा का विर्सजन किया जाएगा। इस मौके पर श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर समिति के सदस्य भी मौजूद रहते हैं। इस मौके पर प्रधान विनोद मित्तल, महेंद्र सैनी, सोम प्रकाश सैनी, भजन गायक अनिल सैनी, अनिल भारती, कमल चंचल मौजूद रहे।
श्री गणपति महोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
सीवन की स्वर्गद्वार धर्मशाला में आयोजित भजन संध्या में श्री सनातन धर्म मंदिर के महंत आचार्य महेश शर्मा ने अपने भजनों से समां बांध दिया। उनके भजन मंदिर में रहते हो भगवन कभी बाहर भी आया जाया करो ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बतौर यजमान अंकुश मदान, सुरेश शर्मा, संजय कंसल, कुमारी संगीता ने शिरकत की। समिति के सदस्य सागर शर्मा, कालू, दीपक ने बताया कि गणपति महोत्सव में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम को भक्तों की संख्या अधिक होती है। रोज अलग-अलग गायक मंडलियां भगवान गणपति का गुणगान कर उनसे मंगल कामना की प्रार्थना कर रही हैं। इस अवसर पर तनिष, सिद्धाथ, राधे, विक्रांत, मयंक, कुनाल, माधव और अन्य उपस्थित रहे।