फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shreya first in calligraphy competition

सुलेख प्रतियोगिता में श्रेया प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shreya first in calligraphy competition
Shreya first in calligraphy competition - फोटो : Kaithal
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रकम सिंह ने की। सुलेख प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, तन्नु व कमल ने दूसरा स्थान व दिव्या तीसरे स्थान पर रही। डॉ. विजय कुमार चावला ने बच्चों को हिंदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि 14 सितंबर को सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिंदी प्राध्यापक सतबीर ढुल व प्राध्यापिका दीक्षा का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रकम सिंह व हिंदी प्राध्यापक विजय कुमार ने बच्चों को भारत की राज भाषा हिंदी के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को भारत के संविधान में राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। उन्होंने बच्चों से प्रण करवाया कि वे घर में व विद्यालय में शुद्ध हिंदी का प्रयोग करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच सुलेख व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। 14 सितंबर को सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राध्यापक सतबीर ढुल व प्राध्यापिका दीक्षा भी मौजूद थे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच अंताक्षरी भी करवाई। प्रतियोगिता शब्दों व कविताओं पर आधारित थी। हिंदी प्रवक्ता अर्चना चौधरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता करवाने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर कविता माजरा और भूपेंद्र कौर भी मौजूद रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनु, द्वितीय स्थान पर रजनी व तृतीय स्थान पर कोमल रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed