फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shravani festival gives freedom from Pitra Dosh

Kaithal News: श्रावणी पर्व दिलाता है पितृ दोष से मुक्ति

Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shravani festival gives freedom from Pitra Dosh
राजौंद। जींद रोड पर स्थित नहर किनारे तर्पण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आचार्य जीवन प्रकाश हरित और आचार्य पंडित राम भगत हरित ने कहा कि नगर के श्रावणी पर्व मनुष्य को देव, ऋषि और पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है।
विज्ञापन


बताया कि इस बार भद्रा के कारण यह कार्यक्रम भद्रा से पहला किया, क्योंकि भद्रा में ये दो कार्य नहीं किए जा सकते। इस आयोजन को पिछले लगभग 68 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित कर रहे हैं। तर्पण के बाद विधिपूर्वक सप्तऋषि पूजा, यज्ञोपवीत पूजा और हवन किया। इसमें सभी ने पूर्ण आहुति डालकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन


आचार्यों ने बताया कि यज्ञोपवीत धारण करने वाले व्यक्ति को यज्ञ में आहुति धर्म-कर्म अनुष्ठान करने का अधिकार प्राप्त होता है।

इस मौके सतबीर भार्गव, जीवन शास्त्री आचार्य, स आचार्य राम भगत हरित, आचार्य हर्ष, ज्योतिषाचार्य आशुतोष हरित, पंडित राजेंद्र शर्मा, संजीव हरित खुरड़ा, संजय, सतीश कौशल, अनिरुद्ध हरित और दुर्गा दत्त शर्मा आदि ने पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों का मुख्य पर्व है। श्रावण माह की पूर्णिमा पर इस पर्व पर नक्षत्रों की पूजा की जाती है। यह पूजन कार्य रक्षाबंधन से पूर्व किया जाता है। सुबह ही ब्राह्मण समुदाय के लोग इकट्ठा होकर विभिन्न घाटों पर एकत्रित होते हं। इसके बाद वे स्नान आदि करते हैं। इसके बाद ऋषि, देव और पितृ तर्पण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed