फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shravan is very dear to Lord Shiva: Mahant Bansi Puri

शिवजी को अति प्रिय है श्रावण : महंत बंसी पुरी

Tue, 16 Jul 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Shravan is very dear to Lord Shiva: Mahant Bansi Puri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष धार्मिक महत्व होता है। श्रावण (सावन) भगवान शिव को अति प्रिय है। यह बात महंत बंसी पुरी ने सीवन में भीषू चौधरी के निवास पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि इस बार के सावन माह दो दुर्लभ संयोगों से भरा हुआ है। पहला तो इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार के पवित्र दिन से शुरू हो रहा है। दूसरा इस बार पूरे सावन में कुल पांच सोमवार के दिन पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल का सावन बहुत खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत ही भगवान शिव के दिन यानी सोमवार से हो रही है। इस सोमवार को प्रीति आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि जो भी इस योग में पूजा करता है उसको शिव से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


इस साल का श्रावण मास 21 जुलाई 2024 से शुरू होगा और 30 दिन यानी लगभग एक महीने बाद 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस पावन मास में श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। श्रावण मास में ज्यादातर श्रद्धालु सोमवार के दिन व्रत रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उषा चौधरी, शिल्पा, शालिनी, अदीति, ममता, वीना, दीपीका, सुरेश सरदाना, सुभाष गर्ग, महावीर मंगला, अजमेर सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed