{"_id":"673504277d95c6b4610207b6","slug":"showed-their-talent-in-painting-six-students-selected-kaithal-news-c-18-1-knl1004-518995-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेंटिंग में दिखाया हुनर, छह विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेंटिंग में दिखाया हुनर, छह विद्यार्थियों का चयन
Thu, 14 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद व भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 20 अक्तूबर को स्कूलों में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे जिले के छह विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान में नौवीं कक्षा का छात्र मंगलदीप भी शामिल है। इसके अलावा कैथल खंड से माइल्ड स्टोन स्कूल की रसिका, ओएसडीएवी स्कूल की अनुष्का व मानिक और मानसरोवर स्कूल पाडला की मानवी शर्मा और कोहिनूर अकादमी टटियाना से अनन्या शामिल है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 708 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 73 हजार 29 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था। थीम ऊर्जा संरक्षण था भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने चयनित 100 विद्यार्थियों की सूची जारी की है। जिसमें हजारों विद्यार्थियों में से जिले के छह विद्यार्थी शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान के कक्षा नौवीं के विद्यार्थी मंगलदीप को बधाई दी। कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना उपलब्धि है। इसके लिए फाइन आर्ट्स की प्राध्यापिका मोनिका कौशिक व सुरभि गर्ग भी बधाई के पात्र हैं।
जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 नवंबर को पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इसमें सभी चयनित छह विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
यह मिलेगा पुरस्कार ः यूथ एंड इको क्लब के खंड नोडल दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दोनों ग्रुपों के प्रतिभागियों को 50 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 30 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार रुपये और 7500 के 10 प्रशंसा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
वहीं, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 30 हजार और 10 विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये के प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे।