फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed strictness on negligence in cleaning

Kaithal News: सफाई में लापरवाही पर सख्ती दिखाई

Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Showed strictness on negligence in cleaning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मंगलवार शाम चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में टहलने आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। पार्क में महिलाओं ने शिकायत की कि शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होती और पानी की भी कमी रहती है।

इस पर अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद एक्सईएन से नाराजगी जताई और शौचालयों की देखरेख के लिए अलग कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान तालाब में फैली गंदगी भी सामने आई। अध्यक्ष ने बताया कि तालाब की सफाई और उसमें साफ पानी भरवाने के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत से निविदा जारी कर दी गई है। यह कार्य मानसून के बाद शुरू किया जाएगा, जिसमें सिंचाई विभाग की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में टूटे झूले देख कर भी अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर सभी झूलों की मरम्मत करवाई जाए।
संपर्क और जानकारी

नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि पार्क की लाइट संबंधी शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 92533-45601, जबकि डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-891-1863 उपलब्ध है। अन्य सेवाओं के लिए भी जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किए जाएंगे ताकि नागरिक अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकें।

नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद के कम अंक आने का कारण शौचालयों की नियमित सफाई न होना और संबंधित प्रमाण पत्रों का समय पर अपलोड न किया जाना रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी कोई लापरवाही न हो।

विधायक पर निशाना

नगर परिषद अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका कैथल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला दिल्ली में रहते हैं और कैथल को “मुरथल” बना दिया है। अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद की ओर से हनुमान प्रतिमा के पास योगा शेड बनाया जा रहा है, जिसका अगले सप्ताह विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। लाइट और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। पार्क के कुछ जिम उपकरण और झूले खराब हैं, जिन्हें जल्द बदला जाएगा। सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जा रहा है। जींद रोड पर छह एकड़ क्षेत्र में नई गोशाला बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed