फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed strength in Matka race and Kabaddi

Kaithal News: मटका रेस और कबड्डी में दिखाया दम

Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Showed strength in Matka race and Kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत शुक्रवार को नैना-धौंस गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मटका रेस, रस्साकशी व कबड्डी में महिलाओं ने दम दिखाया।

इस मौके पर जागरूकता टीम में शामिल एचसी सुनील कुमार ने महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया। पुलिस ने संदेश दिया कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके है और बहुत से परिवार बेघर हो गए है।
विज्ञापन


समझाया कि नशे से शरीर व घर दोनों का नाश होता है। किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए। खेल या अन्य गतिविधि में बेहतरीन कार्य करके अपने माता पिता, गांव समाज का नाम रोशन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना कैथल पुलिस नंबर 9054049337 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed