{"_id":"6345cc187752792051149a94","slug":"showcased-talent-in-colorful-cultural-programs-kaithal-news-knl1241560124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया हुनर
विज्ञापन
10-कैथल। बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवीं प्रस्तुति देते प्रतिभागी छात्राएं।
- फोटो : Kaithal
कैथल।जिला बाल कल्याण परिषद ने बाल भवन में बाल दिवस-2022 के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम संजय कुमार ने की।
पहले दिन बच्चों ने जिला स्तरीय फैंसी ड्रैस, क्ले मॉडलिंग, फन गेम, बेस्ट ड्रामे बाज तथा थाली पूजन / कलश सजाना जैसी प्रतियोगिताओं बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ-साथ पहले व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका रीना सिंधु, राधा, दर्पण, संजीव नंदा, नीतू तथा सोनिया ने निभाई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि 12 अक्तृबर को भाषण, एकल गीत व देश भक्ति समूह गीत प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस मौके पर डीईओ शमशेर सिरोही, कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया, कर्म चंद कादियान, सुरेंद्र कत्याल, लाजपत राय, राम सिंह, महेंद्र खन्ना, मोहित शर्मा मौजूद रहे।