फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Show cause notice to three officers

Kaithal News: तीन अफसरों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 25 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to three officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी प्रीति ने जिला टॉस्क फोर्स की बैठक ली। इसमें उन्होंने जिले में अवैध कॉलोनी पनपने से रोकने के लिए सख्त रवैया अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपस्थित न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम कार्यकारी अभियंता व एनएचएआई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

बैठक में डीसी ने कहा कि अवैध काॅलोनियों पर शिकंजा कसा जाए। कहीं पर यदि कोई निर्माण किया जा रहा है तो उसमें तोड़फोड़ की कार्रवाई कर नियमानुसार थाने में केस दर्ज करवाएं। इसके अलावा नियंत्रित क्षेत्र से बाहर के एरिया में संबंधित एसडीएम निकाय अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए अवैध काॅलोनियां विकसित होने से रोकें। इस मामले में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि ऐसी अवैध गतिविधियां जिला के नियोजित विकास में बाधा पहुंचाती है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तामलेम के साथ कार्य करें। यदि किसी अधिकारी को दूसरे विभाग से संबंधित कोई नियमों को लेकर दिक्कत आती है तो वे आकर चर्चा करें। ताकि आपसी बातचीत से कोई हल निकालकर जनहित में कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने आमजन का भी आह्वान किया कि वे केवल फुल पेमेंट इकरारनामों पर ही जमीन की खरीद-फरोख्त न करें। प्लाट आदि लेते समय काॅलोनी के संबंध में सारी आवश्यक जानकारी जुटाएं। साथ ही कोई प्रॉपर्टी डीलर कालोनी के वैध होने का दावा करता है तो उसके लाइसेंस की जांच करें। सारे तथ्यों की पड़ताल के उपरांत ही प्लाट या जमीन खरीदें। अन्यथा अवैध काॅलोनी में यदि वे प्लाट ले लेंगे तो उन्हें तोड़-फोड़ जैसी कार्रवाई का सामना करना पडे़गा।

डीसी ने डीटीपी से जिले में अवैध कालोनियों को लेकर की जा रही आवश्यक कार्रवाई की जानकारी हासिल की। जिसमें डीटीपी ने पिछले माह चलाए गए तोड़फोड़ अभियान व पुलिस में दर्ज करवाए गए केसों की जानकारी दी। डीसी ने पुलिस अधिकारियों से भी डीटीपी की शिकायत पर दर्ज केसों में कार्रवाई के बारे में पूछा। साथ ही निर्देश दिए कि जैसे ही डीटीपी कार्यालय से शिकायत मिलती है, तुरंत उस पर एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अवैध काॅलोनियां अनेक समस्याओं को बढ़ावा देती है। इन काॅलोनियों में आमतौर पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है।

इन अवैध काॅलोनियों के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। जिला योजनाकार विभाग शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें, ताकि वे अवैध काॅलोनियों में प्लाट व मकान न खरीदें। इन कालोनियों में रजिस्ट्री न होने के कारण लोग फुल पेमेंट एग्रीमेंट करवा लेते है, जोकि सही नहीं है। उन्होंने योजनाकार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को वैध कालोनियों के संबंध में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को जानकारी दें।

उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे ध्यान रखें कि उनके क्षेत्र में अचानक किसी जगह अधिक रजिस्टरी तो नहीं हो रही। यदि हो रहीं हैं तो इसका कारण जानें कि ये कहीं अवैध कालोनी में तो नहीं हो रही। एसडीएम शहरों में वैध कालोनियों के बीच में छूट गए जमीन के टुकड़ों के संबंध में जानकारी जुटाएं। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में इस विषय पर बैठक करना सुनिश्चित करें।


इस मौके पर कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम प्रमेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed