फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   shoppers protest against no water clearence

पानी निकासी न होने से बाजार में जलभराव, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jul 2019 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
shoppers protest against no water clearence
राजौंद। मुख्य बाजार में भरा गंदा पानी - फोटो : Kaithal
मुख्य बाजार में पानी निकासी ने होने से गली में जलभराव हो गया है। दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र पानी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। दुकानदार सतपाल शर्मा, जगत, विजय, रिंकू ,तेजा, विकास, भूषण, कुलदीप, सोनु, राहुल रणधीर, रमेश सहित कई दुकानदारों ने कहा कि कैथल असंध मार्ग पर करीब पिछले दो माह से नाले का निर्माण शुरू किया हुआ है। लेकिन अब नाले ऊंचे उठा दिए और बाजार के पानी कि निकासी की कोई व्यवस्था नही की गई। इसके लिए न ही ठेकेदार और न स्थानीय प्रशासन ने कोई व्यवस्था की। जिससे घरों से आने वाला गंदा पानी दुकानों के आगे बाजार में भर गया है। उधर महिलाओं ने बताया कि घरों के आगे तक पानी पहुंच चुका है। जिससे उनका घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यदि पानी निकासी का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। वार्ड की पार्षद गुरप्रीत कौर ंने बताया कि बाजार की गली को ऊंचा उठाने के लिए डेढ़ वर्ष पहले टेंडर लग चुका है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से वह बाजार की गली की निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा। जिससे आए दिन यह समस्या दुकानदारों के साथ साथ लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed