फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shopkeepers will not be able to encroach on the roads

Kaithal News: सड़कों पर अतिक्रमण न कर सकेंगे दुकानदार

Sun, 04 Jun 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will not be able to encroach on the roads
कैथल। शहर की तंग सड़कों पर अब दुकानदार अतिक्रमण नहीं कर सकेंगे। यातायात पुलिस जल्द ही लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर सड़कों पर पीली पट्टियां लगवाएगी। ये पट्टियां दुकानों के बाहर लगाई जाएंगी। अगर फिर भी किसी दुकानदार ने पट्टी से बाहर सड़क पर सामान रखा तो वह जब्त किया जाएगा। पहले दुकानदारों को नियम के बारे में समझाया जाएगा कि अपना सामान पट्टी से बाहर निकालकर सड़क पर न रखें। अगर फिर भी किसी ने नियम को नहीं माना तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भीड़भाड़ और वाहनों की ज्यादा आवाजाही वाले स्थानों को दी जाएगी प्राथमिकता

पीली पट्टियां लगाने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों और जहां से वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। जहां सड़कें अतिक्रमण के कारण तंग या संकरी हो रही हैं, वहां भी पीली पट्टी लगाई जाएंगी। पुलिस की ओर से समय-समय पर संबंधित नियम को लेकर विभिन्न स्थानों पर जाकर पड़ताल भी की जाएगी कि सभी जगह इसका पालन हो रहा या नहीं।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार में प्रवेश करने वाले लगभग सभी रास्तों, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड, जींद रोड पर भगत सिंह चौक सब्जी मंडी और अन्य कई स्थानों पर दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सडक़ पर सामान रखा है। इन स्थानों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सामान के कारण वाहनों को वहां से निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिली पाता है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो जाम आधे-आधे घंटे तक लगा
विज्ञापन
विज्ञापन


रहता है।
यातायात थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है। जल्द ही सड़कों पर पट्टियां लगाने का काम शुरू करने का प्रयास है। पट्टी लगने के बाद अगर किसी दुकानदार ने नियमों की अवहेलना की तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर रखे सामान का जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed