फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shopkeepers are upset due to non-collection of garbage in Siwan.

Kaithal News: सीवन में कचरा उठान न होने से दुकानदार परेशान

Sat, 11 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are upset due to non-collection of garbage in Siwan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना शुरू तो की गई थी, लेकिन उठान में अनियमितता और लापरवाही के कारण यह व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। रोजाना तय समय पर कचरा न उठाए जाने से दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बाजार क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से लगाए गए कचरा वाहन न तो समय पर आते हैं और न ही नियमित रूप से बाजारों से कचरा उठाते हैं। कई बार तो पूरा दिन बीत जाने पर भी वाहन नजर नहीं आते, जिसके चलते दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के आगे जमा कचरे को गली के एक कोने में डालना पड़ता है। धीरे-धीरे ये ढेर बड़े कूड़े के अंबार में तब्दील हो जाते हैं, जिनसे दुर्गंध फैलती है और बाजार की सुंदरता भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में दुकानों से निकलने वाला कचरा सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। व्यापारियों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो बाजारों में गंदगी और बढ़ जाएगी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि कचरा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी तय की जाए और कचरा वाहन रोजाना सुबह बाजारों से कचरा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस विषय में उन्हें पहले किसी दुकानदार की शिकायत नहीं मिली थी। अब जब मामला संज्ञान में आया है, तो संबंधित कंपनी को निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कचरा उठाने में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे। दीपक कुमार ने यह भी कहा कि कचरे में आग लगाना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed