{"_id":"681d00b7b3eab657470dcb9d","slug":"shooting-volleyball-competition-in-cheeka-on-10th-more-than-30-teams-will-participate-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642115-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में शूटिंग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता 10 को, 30 से ज्यादा टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में शूटिंग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता 10 को, 30 से ज्यादा टीमें लेंगी भाग
Fri, 09 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। भारत नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट चीका शनिवार (10 मई) को 12वीं एक दिवसीय शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह करेंगे। ट्रस्ट के प्रधान महावीर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से आई 30 से अधिक टीमें भाग लेंगी।
उन्होंंने बताया कि राजकीय संस्कृति माडल स्कूल चीका के मैदान में आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता शाम चार बजे शुरू होकर देर रात तक चलेगी। शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 21 हजार व द्वितीय रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट सेंटर व बेस्ट नेट खोलने वाले खिलाड़ी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संवाद