फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shock to traders, marble business collapsed

Kaithal News: व्यापारियों को झटका, मार्बल का कारोबार चौपट

Sat, 06 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shock to traders, marble business collapsed
60 कैथल। चीका में एक दुकान पर रखा गया मार्बल। संवाद
कमल बहल
विज्ञापन


कैथल/गुहला-चीका। हिमाचल और पंजाब में आई बाढ़ का असर अब जिले के मार्बल व्यापार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। करीब एक सप्ताह से इन दोनों राज्यों में मार्बल की मांग नाम मात्र की रह गई है।

कैथल जिले से प्रतिदिन लगभग दो से तीन लाख रुपये का मार्बल हिमाचल और पंजाब में भेजा जाता था, लेकिन अब यह व्यापार लगभग रुक गया है। केवल प्रतीकात्मक आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


चीका क्षेत्र, जो पंजाब से सटा हुआ है, में मार्बल की सबसे बड़ी मार्केट है। पंजाब के कई शहरों में रास्ते बंद होने के कारण पिछले एक सप्ताह में लगभग एक करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। आमतौर पर यहां बड़ी संख्या में पंजाब के व्यापारी और ग्राहक पहुंचते थे, लेकिन अब आवाजाही बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की राय ः कैथल के मार्बल व्यापारी वेद प्रकाश गर्ग ने बताया कि बाढ़ आने के बाद मार्बल का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पहले की तुलना में सिर्फ 30% ग्राहक ही पंजाब से आ रहे हैं और वे भी तुरंत खरीदारी न कर सिर्फ बुकिंग करवा रहे हैं। नतीजतन, पूरे जिले में मार्बल मार्केट में लगभग 60% तक की गिरावट देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।मार्बल व्यापारी हरजीत सीड़ा का कहना है कि रास्ते बंद होने के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हुआ है बल्कि मजदूरों और कारीगरों का काम भी ठप पड़ गया है। कैथल और चीका की मार्बल मार्केट में करीब 100 दुकानें हैं, जिन पर इस गिरावट का सीधा असर पड़ा है।


दूसरी ओर मार्बल व्यापारी सौरभ ने बताया कि चीका की मार्केट से पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित आसपास के शहरों में भी मार्बल सप्लाई होता है लेकिन बाढ़ के बाद से इस सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है और इससे जुड़े हर व्यक्ति का रोजगार प्रभावित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed