फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shivering due to cold wave... Dense fog alert till 28th

Kaithal News: शीतलहर से कंपकंपी... 28 तक घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shivering due to cold wave... Dense fog alert till 28th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में बीते दो दिनों से घने कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन दिनभर मौसम में ठंडक बरकरार है। सुबह से धूप खिलने के बावजूद 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी छूटती रही। सुबह और शाम के बाद असर और बढ़ गया।

वीरवार को धूप निकलने के बाद भी दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक जिले में घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के समय कोहरा घना रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ सकती है तथा दिन व रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को ठंडा दिन रहने की संभावना जताई गई है, जिसे लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम के समय बढ़ी ठंड के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वीरवार को सुबह धूप निकलते ही लोग रोजमर्रा के कामों में जुट गए और सड़कों पर चहल-पहल भी देखने को मिली। हालांकि, शाम करीब चार बजे धूप फीकी पड़ते ही ठंड फिर से बढ़ गई और गलन का असर तेज हो गया।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से ठंडी हवा सीधे मैदानी इलाकों तक पहुंच रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ गलन बढ़ सकती है।


धूप निकलने के कारण हवा में मौजूद नमी सुबह के समय कोहरे के रूप में दिखाई दे रही है। हवा के तेज चलने से पछुआ हवाएं शीतलहर जैसा प्रभाव उत्पन्न कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। आगामी 28 दिसंबर तक मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो दिन पहले के मुकाबले दृश्यता बढ़कर करीब 500 मीटर तक रही, लेकिन हवा में नमी बढ़कर 93 प्रतिशत तक पहुंच जाने से कंपकंपाने वाली ठंड बनी हुई है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, जिला मौसम समन्वय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed