Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shivani won the 400-meter race, Mantesh the 300-meter, and Kavita the 100-meter.

Kaithal News: 400 मीटर दौड़ में शिवानी, 300 मीटर में मंतेश और 100 मीटर में कविता ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shivani won the 400-meter race, Mantesh the 300-meter, and Kavita the 100-meter.
विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अ​धिकारी व अन्य। विभाग
पूंडरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड परियोजना अधिकारी कंचन बाला के नेतृत्व में आरएन पब्लिक स्कूल में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत 400 मीटर दौड़ में भाणा की शिवानी ने प्रथम, पबनावा की मंजीत कौर ने द्वितीय और पबनावा की काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड़ में भाणा की मंतेश प्रथम, गांव मोहना की अंजली द्वितीय और गांव भाणा की काजल तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में डीग की कविता ने पहला, फतेहपुर की सोनिया ने दूसरा और दुसैन की सुधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो में मेनका प्रथम, फतेहपुर की प्रीति द्वितीय और पूंडरी की मीना तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूंडरी की माफी ने पहला, संगरौली की राजबाला ने दूसरा और कलायत की विमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा साइकिल रेस भी करवाई गई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 750 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना होलकर, गांव हाबड़ी की सरपंच राजबीर कौर और आरएन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण महिलाओं को प्रतिभा दिखाने और खेलों में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना होलकर ने विजेता महिलाओं को नकद पुरस्कार राशि और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूजा, सोनिया, निशा, सरिता सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विभाग

विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विभाग

विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विभाग

विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विभाग

विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विभाग

विजेताओं को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed