{"_id":"68b1ffe5432b0075a90534d8","slug":"shivani-came-first-in-slogan-writing-and-rahul-first-in-poster-making-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137033-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्लोगन लेखन में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में राहुल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्लोगन लेखन में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में राहुल प्रथम
Sat, 30 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
38: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर दिखाते प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार कलायत आईटीआई में उद्यमिता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और उद्यमिता पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
स्लोगन लेखन : शिवानी प्रथम, काजल द्वितीय, ज्योति तृतीय।
पोस्टर मेकिंग : राहुल प्रथम, अंजली द्वितीय, काजल तृतीय।
भाषण प्रतियोगिता : अंजली प्रथम, अवतार द्वितीय, पूजा तृतीय।
प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संस्थान स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं आगामी 9 सितंबर को आईटीआई कैथल में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कोपा अनुदेशिका अमरजीत कौर की देखरेख में हुई, जिसमें 10 छात्रों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता पेंटर जनरल अनुदेशक भूपेंद्र द्वारा आयोजित करवाई गई, जिसमें 12 प्रतिभागी शामिल हुए। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता रमेश कुमार अनुदेशक की देखरेख में हुई, जिसमें 16 छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उद्यमिता के महत्व को भी रेखांकित करती हैं।