फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shimla people protest due to no electricity

बिजली न आने पर शिमला वालों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shimla people protest due to no electricity
51-कलायत। बिजली कार्यालय में कटों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते गांव शिमला के लोग। - फोटो : Kaithal
कलायत। बिजली की समस्या को लेकर गांव शिमला के ग्रामीणों ने कलायत बिजली घर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रधान जिले सिंह की अध्यक्षता में गांव शिमला के लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। कार्यालय में एसडीओ के न मिलने से ग्रामीण नाराज हो गए और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिले सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की भारी किल्लत भले हो लेकिन शेड्यूल के हिसाब से तो उनके गांव को बिजली मिलनी चाहिए। गांव में बिजली न आने के कारण से पीने के पानी की समस्या पूरी तरह से गहराई हुई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बिजली विभाग ने खेतों में बिजली के कनेक्शन देने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदक किसानों ने कनेक्शन के लिए निर्धारित राशि भी जमा करवा दी, लेकिन आज तक भी किसानों को बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए। जगदीश, सुखदेव सिंह, अमित, पवन कुमार, सुभाष, सत्यवान व जयप्रकाश ने समस्या के समाधान की मांग की। बाद में एसडीओ ने ग्रामीणों को शांत कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed