फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shiksha Bharti Vidya Niketan first in science competition

Kaithal News: विज्ञान प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन प्रथम

Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Bharti Vidya Niketan first in science competition
12केएलटी47: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चे अध्यापकों के साथ - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र बिढाण ने बताया कि यह प्रतियोगिता गत 10 सितंबर को एससीआरटी गुरुग्राम ने कैथल में आयोजित की थी।

प्रतियोगिता में जिले के कई सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षा भारती विद्या निकेतन के मनखुश, ज्योति और मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके मार्गदर्शक जीव विज्ञान प्राध्यापक ललित शर्मा को इस सफलता का श्रेय जाता है।
विज्ञापन


चेयरमैन कुलदीप सिंह बिढाण ने बताया कि विजेता टीम अब राज्य (जोनल स्तर) प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित हुई है, जो यमुनानगर में आयोजित होगी। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले से चयनित छात्र भाग लेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति और अध्यापकों ने विजेताओं को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में कुलदीप सिंह बिढाण, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह बिढाण, उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed