फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shergarh's Simran tops in solo music

Kaithal News: एकल संगीत में शेरगढ़ की सिमरन अव्वल

Wed, 14 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shergarh's Simran tops in solo music
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से कक्षा छठी से 12वीं के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एकल नृत्य, एकल संगीत, एकल गायन, पेटिंग सहित अन्य स्र्पाधाओं में हिस्सा लिया। एकल संगीत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की छात्रा सिमरन प्रथम रही।

जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का विशेष महत्व है। खंड स्तर पर विद्यार्थियों को अच्छे स्तर पर तैयार करने के लिए सभी विद्यालय अध्यापकों का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सब आप ही की मेहनत का परिणाम है कि विद्यार्थी जिला स्तर तक अपनी प्रतिभा को दिखाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को देखकर कहा कि हमारे विद्यार्थी प्रतिभा से भरे हुए हैं, केवल उनका तरासने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के जिला नोडल जिला सहायक परियोजना संयोजक मनोज पंवार ने कहा कि 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जींद में आयोजित होगी, जिसमें हमारे जिले के विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि एकल संगीत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की छात्रा सिमरन प्रथम, एकल गीत में शेरगढ़ की छात्रा शिवानी, पेंटिंग में नैना धौंस स्कूल से दिलजान, हरियाणवी ग्रुप गायन में पाई स्कूल के विद्यार्थी प्रथम रहे। यह सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जींद में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ॉइस अवसर पर जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार, बलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संदीप, अनिल, जितेंद्र राठौर, सुभाष शर्मा, प्रीति, प्रोमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed