{"_id":"67856b0f9c8f905dc40dbda5","slug":"sheetal-got-bronze-medal-in-boxing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-559991-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुक्केबाजी में शीतल को मिला कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुक्केबाजी में शीतल को मिला कांस्य पदक
Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंजाब के भठिंडा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पट्टी अफगान की राष्ट्रीय खिलाड़ी शीतल जागलान ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों से आईं प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
शीतल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। पंजाब के भठिंडा में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 18 से 24 दिबंबर को हुई थी जिसमें 50 किलोभार वर्ग में खिलाड़ी शीतल जागलान ने कड़े मुकाबलों में अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, फाइनल में प्रवेश से चूकने के बावजूद, उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सोमवार को इंडोर स्टेडियम में शीतल का जोरदार स्वागत किया गया। पिता कर्मबीर फौजी मां सोनिया व परिवार के सदस्यों भी खिलाड़ी शीतल को मिठाई खिलाई।