{"_id":"67929f9467d94ca9f706b182","slug":"sharandeep-kaur-first-in-speech-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566842-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाषण में शरणदीप कौर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाषण में शरणदीप कौर प्रथम
Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला में नेताजी की जयंती मनाई। इस अवसर पर भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में शरणदीप कौर प्रथम व नेहा रानी द्वितीय रही। विजेता छात्राओं को मुख्यातिथि प्रो.राम लाल वधवा व प्रिंसिपल नरेंद्र पाल शर्मा ने सम्मानित किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी प्रो. राम लाल वधवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल नरेंद्र पाल शर्मा ने प्रो.राम लाल वधवा के विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया। सबसे पहले नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
वधवा ने कहा कि देश को आजाद करवाने में नेताजी का योगदान रहा है। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि नेताजी की कुर्बानी के कारण ही आज हम सब आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देव राज शास्त्री, सुरेंद्र कुमार रोहिला, लफटैन सिंह शेरगिल ने भी बच्चों को नेताजी के जीवन से परिचित करवाया। संवाद