फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shani Jayanti will be celebrated in ShobhanYoga

Kaithal News: शोभन, शश और गजकेसरी योग में मनेगी शनि जयंती

Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti will be celebrated in ShobhanYoga
कलायत। अबकी शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या पड़ रही है। इसी तिथि पर शनि देव का जन्म भी हुआ। पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि इस बार शोभन, शश और गजकेसरी योग में शनि जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन वट सावित्री व्रत का त्योहार भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में बैठे हैं। इससे चार राशि मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ अमावस्या बहुत ही शुभ फल देने वाली है। उन्होंने बताया कि शनि जयंती के दिन इस बार शोभन योग का निर्माण होने जा रहा है। यह 18 मई को शाम 07 बजकर 37 मिनट से 19 मई को शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं चंद्रमा गुरु के साथ मेष राशि में विराजमान होने के कारण गजकेसरी योग बन रहा है। शनि अपनी कुंभ राशि में विराजमान होकर शशयोग का निर्माण भी करेंगे।
विज्ञापन

पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि शनि जयंती पर भगवान शनि बेहद प्रसन्न रहते हैं। ऐसे में जो भी शनि की साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित हैं, उन्हें इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपाय जरूर करने चाहिए। वर्तमान में पांच राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर चल रही है। इनमें कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि शामिल हैं। कर्क और वृश्चिक राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती है। सभी को राशि के हिसाब से दान-पुण्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को खिचड़ी का दान करना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंदों को सूखा अन्न, काले उड़द की दाल, सरसों का तेल और गुड़ दान करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इस दिन भगवान शनि की पूजा के बाद उन्हें सरसों के तेल से स्नान कराना चाहिए। साथ ही उन्हें लोहे के दीये में काले तिल डाल कर दीप जलाना चाहिए।
मेष- शनिदेव कुंडली के पहल भाव में विराजमान हैं। अच्छा मुनाफा मिलेगा। मित्रों, सीनियरों का सहयोग मिलेगा। बैंकिंग और मशीन के काम से जुड़े जातकों को कुछ नया करने को मिल सकता है।

मिथुन- शनि इस समय नौवे भाव में और गुरु का गोचर एकादश भाव में हो रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अच्छे संकेत हैं। विशेष कृपा रहेगी।

सिंह- शनि जयंती और इस दिन बना योग बहुत ही लाभकारी रहेगा। गजकेसरी योग से धन लाभ की संभावना है। परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।


कुंभ- राशि में शश राजयोग बन रहा है। साथ ही मेष राशि में गजकेसरी योग से शनि जयंती लाभकारी होगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होने से सभी तरह के रुके हुए काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed