फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shakti Swarupa:Amar Ravish brought women out of their homes and connected them with society, paving the way for employment through yoga training.

शक्ति स्वरूपा : अमर राविश ने महिलाओं को घरों से निकालकर समाज से जोड़ा, योग प्रशिक्षण से दिखाई रोजगार की राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shakti Swarupa:Amar Ravish brought women out of their homes and connected them with society, paving the way for employment through yoga training.
स्वामी रामदेव व अपने पति के साथ अमर राविश।​ स्वयं
कैथल। घर की चहारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमर राविश पिछले कई वर्षों से काम कर रही हैं। उन्होंने गांवों और कस्बों में महिलाओं को योग से जोड़कर न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अनेक महिलाएं आज स्वयं योग प्रशिक्षक बनकर आजीविका कमा रही हैं। कुछ महिलाओं ने विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी अमर राविश ने महिलाओं को सामाजिक संकोच से बाहर निकालने के लिए योग को माध्यम बनाया। शुरुआत में गांवों की महिलाएं घर से बाहर निकलने और सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेने से हिचकिचाती थीं। ऐसे में उन्होंने महिलाओं से संपर्क कर उन्हें योग शिविरों में आने के लिए प्रोत्साहित किया। धीरे-धीरे महिलाएं जुड़ती गईं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ने लगा।
विज्ञापन


योग सीखने आईं महिलाएं अब दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण
अमर राविश के प्रयासों से योग सीखने वाली कई महिलाएं आज दूसरों को प्रशिक्षण दे रही हैं। इससे उन्हें समाज में अलग पहचान बनाने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का अवसर भी मिला है। अमर राविश ने कहा कि महिलाओं को केवल घर तक सीमित रखने के बजाय उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने वर्ष 2006 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण योग शुरू किया था। बाद में स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर इसे सामाजिक कार्य का माध्यम बनाया। उनका मानना है कि एक महिला के आत्मनिर्भर बनने से पूरे परिवार और समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

स्वामी रामदेव व अपने पति के साथ अमर राविश। स्वयं

स्वामी रामदेव व अपने पति के साथ अमर राविश। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed