फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shakti centers will be established in 11 blocks

Kaithal News: 11 प्रखंडों में होगी शक्ति केंद्रों की स्थापना

Mon, 11 Aug 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Shakti centers will be established in 11 blocks
कलायत: बैठक में मौजूद विहिप कार्यकर्ता। संगठन
कलायत। विहिप कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत मंत्री वरुण गौड ने की। इसमें संगठन का स्थापना दिवस मनाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला इकाई के अलावा सभी 11 प्रखंडों के पालक व सहपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरुण गौड ने कहा कि विहिप की सोच को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर प्रखंड में एक शक्ति केंद्र की स्थापना होगी। इस शक्ति केंद्र के माध्यम से विहिप की सोच व कार्यशैली के साथ जनमानस को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया की पूरा कार्य जन्माष्टमी से पूर्व किया जाएगा। गौड ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी। पिछले 61 वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में 4277 से अधिक सेवा परियोजनाओं के माध्यम से विहिप हिंदू समाज की जड़ों को मजबूत कर रहा है। विहिप का उद्देश्य हिंदु समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है।
विज्ञापन

भारत सहित पूरी दुनिया में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थाई और लगातार आगे बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है।दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे धीरे बड़ा आकार ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में समाज के अंतिम छोर को विहिप से जोड़ने के लिए सभी प्रखंड़ों में शक्ति केंद्रों की स्थापना विहिप के स्थापना दिवस से पूर्व की जा रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रभान मित्तल व उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने भी प्रखंड पालकों से संवाद कर उन्हें शक्ति केंद्र की स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed