फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shabad-Kirtan echoed in Gurudwaras, Sangat bowed its head

Kaithal News: गुरुद्वारों में गूंजा शबद-कीर्तन, संगत ने नवाया शीश

Mon, 27 Nov 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shabad-Kirtan echoed in Gurudwaras, Sangat bowed its head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में रविवार को शहर में सिख समाज की तरफ से नगर कीर्तन निकाला गया। शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नीम साहिब व मंजी साहिब में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन गूंजते रहे। वहीं संगत ने अपना शीश नवाया।
नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। मुख्य आयोजन गुरुद्वारा नीम साहब में हुआ। सुबह शबद-कीर्तन और अरदास हुई। इसके बाद संत महिंद्र सिंह ने नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भव्य पालकी में सजाया गया था। नगर कीर्तन के आगे महिलाएं सफाई कर रही थी।
विज्ञापन

बैंड बाजा पार्टी ने गुरु नानक जी की गुरुबाणी नानक नाम चडदी कला, चढ़े सो उतरे पार, तेरे भाणे सरबत दा भला की धुन से संगत का मन मोह लिया। नीम साहिब गुरुद्वारा रागी गुरप्रीत सिंह और मंजी साहिब रागी जत्था साहब सिंह ने नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात। सब सिखन को हुक्म है गुरु मान्यों ग्रंथ आदि शब्द कीर्तन कर गुरुबाणी का सिमरन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन डोगरा गेट, चंदाना गेट, छात्रावास रोड, पुराना बस अड्डा रोड, पिहोवा चौक से होते हुए श्री गुरु तेग बहादुर चौक पर संपन्न हुआ। संगत ने रास्ते में नगर कीर्तन का फूलों की बरखा कर स्वागत किया। शहर में जगह-जगह चाय व प्रसाद का लंगर लगाया गया। इस मौके पर कारसेवा पिहोवा संत महिन्द्र सिंह, बाबा लगा सिंह, गुरनाम सिंह गोराया, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य अंग्रेज सिंह गुराया, गुरदीप सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed