फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sex ratio information of kaithal on mobile now, mhari laado web portal launch in kaithal

अब मोबाइल पर मिलेगी जिले में लिंगानुपात की जानकारी

Fri, 01 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 01 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
sex ratio information of kaithal on mobile now, mhari laado web portal launch in kaithal
पोर्टल प्रक्षेपण - फोटो : file photo
 
विज्ञापन


जिले में बेटियों की उपलब्धियों और लिंगानुपात संबंधी जानकारी अब मोबाइल पर मिल जाएगी। जिला सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार वैब पोर्टल पर यह जानकारी दी गई है। डीसी निखिल गजराज ने वीरवार को इस वैब पोर्टल का शुभारंभ किया। जिसमें पिछले तीन सालों का लिंगानुपात का डाटा पीएचसी एवं सीएचसी अनुसार उपलब्ध है। वहीं जिले भर की बेटियों की उपलब्धियां भी इस पर लगातार अपडेट होती रहेंगी। आने वाले समय में व्हॉटस एप एवं फेसबुक पर भी इसकी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डीसी कार्यालय में इसका शुभारंभ करते हुए डीसी निखिल गजराज ने कहा कि इस वैब पोर्टल को शुरू किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग बेटियों को लेकर जागरूक हों। कैथल जिले में पिछले साल बेटियों की संख्या में काफी सुधार आया है। लेकिन सरकार का प्रयास है कि यह 900 से 950 लड़कियां प्रति 1000 लड़कों तक पहुंचे। इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इसीलिए इस वैब पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसमें न केवल जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को लड़का-लड़की का लिंगानुपात अपडेट होगा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली लाडो के बारे में भी विस्तार से जानकारी जुटाई गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात सुधारने की दिशा में यह पोर्टल लोगों को जागरूक करने में मददगार सिद्ध होगा तथा बेटा-बेटी में भेदभाव की भावना को खत्म करने में कारगर भूमिका निभाएगा। डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किए जा रहे इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग होगी। गत दिनों पीएनडीटी अधिनियम को सख्ती से लागू करने के परिणाम स्वरूप लिंगानुपात में सुधार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा प्रसव पूर्व लिंग जांच तथा कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपए का ईनाम दिया जाता है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाता है। उन्होंने प्रैस प्रतिनिधियों व जिला वासियों का आह्वान किया कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास ऐसी कोई सूचना है तो वे जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों अथवा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और एक संतुलित समाज का निर्माण किया जा सके।

म्हारी लाडो वैब पोर्टल पर बेटियों से संबंधित प्रेरक स्लोगन देकर इसे और आकर्षक बनाया गया है।

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना ने बताया कि ऐसा वैब पोर्टल डीसी निखिल गजराज के मार्ग दर्शन व निर्देश पर तैयार किया गया है। द्वद्धड्डह्म्द्बद्यड्डस्रश.द्गद्मड्डद्बह्लद्धड्डद्य.द्बठ्ठ पर यह उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर सीएमओ डा. वंदना भाटिया, एसडीएम नरेंद्र कुमार, सीटीएम नवीन आहुजा, डिप्टी सीएमओ नीलम कक्कड़, राजेश कुमार, डीपीएम नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed