{"_id":"66566df6d8f8366ab40ec134","slug":"sewerage-water-entered-houses-and-streets-people-demonstrated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-399614-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घरों-गलियों में घुसा सीवरेज का पानी, लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घरों-गलियों में घुसा सीवरेज का पानी, लोगों का प्रदर्शन
Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वार्ड-दो में सीवरेज प्रणाली ठप होने पर मंगलवार को आवासीय क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुखबीर, रामफल, अशोक, लालचंद, ईश्वर, ज्ञानों देवी, बीरमती, बबली, सोनिया और दूसरे प्रभावितों ने बताया कि सीवरेज का पानी उनके घरों में आ रहा है।
लोगों ने बताया कि उप मंडल प्रशासन को स्थिति से अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या का निवारण नहीं हो रहा। गलियों और घरोंं में गंदा पानी हिलोरे मार रहा है। इन हालातों में उनका जीना मुहाल बना है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार प्रशासन उन्हें किस बात के लिए सता रहा है। कहा कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरेंगे।
दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज पंवार ने कहा कि कलायत का अतिरिक्त प्रभार लेने के बाद से निरंतर व्यवस्था की समीक्षा और समाधान करने का क्रम जारी है। वार्ड नंबर दो के लोगों के सामने सीवरेज को लेकर जो समस्या आई है उसका समाधान होगा।