फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sewerage stagnation made life miserable, Harinagar's condition is in shambles

सीवरेज ठप होने से जीना हुआ मुहाल, हरिनगर का हाल बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sewerage stagnation made life miserable, Harinagar's condition is in shambles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरिनगर कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था पिछले एक माह से ठप पड़ी है। गलियों में जगह-जगह गंदगी भरी हुई है। कालोनी वासियों का कहना है कि सीवरेज की सफाई करने के लिए कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस कारण गलियों में गंदा पानी एकत्रित हो गया है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं का गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है। समस्या समाधान के लिए चार दिन पहले कॉलोनी वासियों ने कुतुबपुर रोड पर जाम भी लगाया था। दो दिन में सीवरेज व्यवस्था साफ करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई सफाई नहीं की गई है।
कॉलोनी निवासी राजो, सुलोचना ओमपति, मीना, रामभतेरी, सुनीता, संतोष, राजेश, पपू, बलबीर, जगदीश व प्रवीण ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से सैकड़ों घरों में गंदा पानी आ रहा है। साथ ही गंदगी से बीमार होने का खतरा बना हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी खड़ा रहता है। गंदा पानी एकत्रित रहने से बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्रशासन को जल्द से जल्द सीवरेज की सफाई करानी चाहिए, ताकि कॉलोनी वासी परेशान न हों। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल का कहना है कि दो दिनों में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। कुछ क्षेत्र में सफाई करवा भी दी गई थी। कॉलोनीवासियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

घरों के अंदर घुस गया है पानी
महिला ओमपति ने बताया कि घरों के अंदर सीवरेज ओवरफ्लो होने के बाद पानी घुस रहा है। गंदगी जमा होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक गलियों से नहीं निकल सकते हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द सीवरेज व्यवस्था की साफ सफाई करवानी चाहिए, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुलोचना ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बच्चे स्कूल जाते समय इस गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। महिलाओं को एलर्जोी जैसी बीमारी हो रही है। जल्द से जल्द प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलवानी चाहिए। ताकि लोग परेशान न हो।

बीमारियों का है खतरा
कॉलोनी वासी रवि ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी उसके घर में घुस गया है। पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द समस्या की तरफ ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed