फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sewer overflow

सड़क पर गड्ढे, नाले गंदगी से ओवरफ्लो

Fri, 07 Mar 2014 12:14 AM IST
ढांड
ढांड Updated Fri, 07 Mar 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
 sewer overflow
काफी समय से पंचमुखी चौक पर सड़क पर बने गहरे गड्ढों व गंदगी से भरे पड़े नालों की सफाई न होने पर गुस्साए दुकानदारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि काफी समय से बनी समस्या से भली प्रकार से परिचित होने के बावजूद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण दुकानदारों में भारी रोष है। उन्होेंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उक्त समस्या का निवारण नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।  
विज्ञापन


दुकानदार मांगेराम, हरजीत, तिलकराज शर्मा, मायाराम, पंकज, संदीप कंबोज, पवन, रवि, सुरेश सहित कई दुकानदारों ने बताया कि चौक पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले गंदगी से भरे पड़े है। नालों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी दुकानों के अंदर व बाहर जमा है जिस कारण उनकी दुकानदारी ठप होकर रह गई है। गंदगी के कारण दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। कई बार दुकानदार स्वयं अपने स्तर पर नालों की सफाई करवा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार काफी समय से सड़क पर जानलेवा गड्ढे पड़े हुए है। गड्ढों में नालों का पानी भरा पड़ा है और सारा दिन चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन गड्ढों में अकसर वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग महज मात्र औपचारिकता के लिए इन गड्ढों पर पैच वर्क कर देता है जो कुछ ही दिन में खराब हो जाते हैं। दुकानदारों ने गड्ढों को भरने और नालों की सफाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed