{"_id":"67f416c1d7c5ee0b470d1d3a","slug":"sewan-nagar-palika-will-cooperate-for-admission-saini-kaithal-news-c-18-1-knl1004-619388-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए सीवन नगर पालिका करेगी सहयोग : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए सीवन नगर पालिका करेगी सहयोग : सैनी
Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी व सभी पार्षदों ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में दाखिले के लिए सीवन नगर पालिका भी सहयोग करेगी। उधर, चीका गुहला, स्यों माजरा, सालिमपुर, संजय बस्ती, किछाना व खेड़ी सिंबल के विद्यालयों में भी यह अभियान चलाया गया।
ीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सरकारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो नीतियां अपनाई गई है व सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जो सुविधा दी गए हैं उसके बारे में जनता को जागरूक किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी ने कहा कि शिक्षा बहुत अनिवार्य है। अध्यापक समाज की रीड की हड्डी होते हैं। उनका दायित्व होता है कि वह बच्चों को शिक्षित करें और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया कि वह और सभी पार्षद घर-घर जाकर लोगों को उनके बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर पार्षद मनीष कामरा, समाजसेवी संदीप सैनी, पार्षद धर्मेंद्र शर्मा व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
उधर, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का अभियान जारी रखा। सोमवार को जिले के कई राजकीय स्कूलों में नामांकन अभियान चलाया गया जिसमें चीका गुहला, स्यों माजरा, सालिमपुर, संजय बस्ती, किछाना व खेड़ी सिंबल आदि रहे।
अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि इन स्कूलों को हमारे पूर्वजों ने अपनी जमीन देकर, अपने पैसों से भवन बनाकर इस उम्मीद से खड़ा किया था कि आने वाली पीढ़ी इनमें शिक्षा ग्रहण करेगी। प्राइवेट स्कूलों की बनावटी चकाचौंद और सामाजिक दिखावे के चलते अविभावक अपने बच्चों को इन स्कूलों में भेज रहे हैं, जबकि हर तरह की सुविधा व प्रशिक्षित शिक्षकों के होते हुए भी सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या का कम होना चिंता का विषय है। संगठन ने पहले भी कई बार इस तरह के अभियान चलाकर और अध्यापकों व छात्रों के अभिभावकों के बीच जाकर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में योगदान दिया है।
इस अवसर पर मास्टर सतपाल पांचाल, राजकुमार कश्यप, संदीप कुमार, महावीर सिंह, नारायण दत्त, रमेश सजूमा, रामभगत व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विद्यालय की सुविधाओं और विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करें प्रधानाचार्य : डॉ. राजकुमार
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के संदर्भ में जिला प्रशिक्षण संस्थान से आए डाॅ. राजकुमार ने प्रधानाचार्याें की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दाखिले बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्य विद्यालयों की सुविधाओं और विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करें।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश उत्सव की योजना अपनी टीम के साथ मिलकर तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव या वार्ड में घर-घर जाकर ड्राप आउट बच्चों के आंकड़े एकत्रित करें । इसके लिए आंगनबाड़ी रजिस्टर, जन्म मृत्यु रजिस्टर, वीईआर आदि से आंकड़े लिए जाएं ताकि किसी भी प्रकार कोई विद्यार्थी छूट न जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बच्चे जो पिछले तीन वर्षों से किसी भी कारण ड्रॉप आउट हुए हैं उनका विद्यालय में नामांकन करवाना अति आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख लक्ष्यों, सामाजिक न्याय और समानता को प्राप्त करने के लिए शिक्षक सभी दिव्यांग विद्यार्थियों का विद्यालय में नामांकन और उनका समायोजन करवाना सुनिश्चित करें।
अध्यक्षता डाॅ. गिरधारी लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्म सिंह, अनिल कुमार, उमेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुनील दत्त आत्रेय, कृष्ण गोरा और प्राइमरी स्कूल के सभी मुखिया उपस्थित रहे। संवाद