फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sewan Found tehsil status

सीवन को मिला तहसील का दर्जा

Tue, 05 Aug 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 05 Aug 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
sewan Found  tehsil status
गुहला-चीका। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को अनाज मंडी में आयोजित रैली में सीवन को तहसील का दर्जा देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही भागल को उपतहसील बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने गुहला-चीका के गांवों के विकास के लिए 10 करोड़ और शहर के विकास के लिए दो करोड़ रुपये के अनुदान के साथ-साथ गोशालाओं के लिए 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुहला में 30 करोड़ रुपये से बनने वाली चार लिंक सड़कों, भागल गांव में बनने वाली फिरनी और घग्गर नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण का शिलान्यास किया। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के साथ ही शिलान्यास के पत्थर लगाए थे। इस मौके पर उन्होंने गुजरात मॉडल को धोखा बताते हुए हरियाणा को उससे कहीं आगे बताया।
विज्ञापन

रैली में मुख्यमंत्री ने भेदभाव के आरोपों को नकारते हुए कहा कि बेशक गुहला की जनता ने कांग्रेस का एमएलए नहीं बनाया फिर भी हमने विकास में कोई कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल को गुहला हलका से बढ़त दिलाने पर सीएम ने यहां के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुहला हलके में विकास कार्यों पर 826 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि पिछली सरकार ने केवल 119 करोड़ 95 लाख 65 हजार रुपये ही इस हलके के विकास पर लगाए थे। हुड्डा ने कहा कि चाहे कितने भी महंगे दामों पर बिजली क्यों न खरीदनी पड़े़, लेकिन फसलों को नहीं सूखने दिया जाएगा। इस बार बारिश कम है लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाकर फसलों की सिंचाई करवाई जा रही है।
पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आजीवन सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति रही है कि गरीब मजदूर, किसान व दुकानदारों के आर्थिक स्तर में सुधार करके उन्हें बेहतर जीवन जीने के योग्य बनाया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले दस वर्षों में पिछली सरकारों से हर क्षेत्र में दस गुणा ज्यादा विकास किया है।

पूर्व संसदीय सचिव एवं सम्मान रैली के संयोजक दिल्लू राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व न होने के बावजूद यहां के विकास को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुलतान जडौला, राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र, बृजेंद्र सुरजेवाला, विनोद मिड्डा, मिलखी राम अग्रवाल, दिलबाग मोर, सुधीर मेहता, राजपाल कादियान, पवन जगत, ज्ञानी राम, अवतार चक्कू, सुरजीत सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे।


न कॉलेज मिला न सब डिपो
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में न तो गुहला में महिला कॉलेज खोलने की घोषणा की और न ही बसों का सब डिपो बनाने संबंधी कोई जिक्र किया। रैली के आयोजक एवं पूर्व संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर पिछले कई दिनों से रैली के प्रचार के दौरान इन दोनों मामलों को उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed