फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven players selected for Kurash Championship

Kaithal News: कुराश चैंपियनशिप के लिए सात खिलाड़ियों का चयन

Fri, 07 Jun 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Seven players selected for Kurash Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के सात खिलाड़ियों का 13वीं सीनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता छह से 10 जून तक ईरान के तेहरान शहर में होगी।

यह जानकारी देते हुए जिला कुराश संघ कैथल के महासचिव मनोज कुमार व संदीप डीपीई ने बताया कि सिमरन, मनप्रीत, अमन,अनिल, स्मृति, रोहित और आशा सैनी का चयन पिछले महीने हुई ट्रायल में हुआ था। वीरवार को दिल्ली स्थित एयरपोर्ट से ये सभी खिलाड़ी ईरान के लिए रवाना हुए हैं।

खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए डीएसओ देवेंद्र, कुश्ती कोच जसविंद्र, जूडो कोच सपना, संदीप, सतबीर कैरो, जितेंद्र मलिक, कुलविंद्र सिंह, राममेहर बालू और आरती ने पदक लाने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

क्या है कुराश

कुराश और पहलवानी में नियम थोड़े अलग हैं। कुराश उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट की शैली है। यह कुश्ती का वह रूप है जिसमें शरीर के निचले भाग का उपयोग नहीं किया जा सकता। इसमें कमर के नीचे के हिस्से को ना तो पकड़ा जाता है और ना हिट या उस पर किट मारी जा सकती है। इसमें ना तो आर्मवॉक्स किया जाता है और ना ही चोकिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed