फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven people injured in a fight between two sides, case filed against 12

मारपीट के मामले में सात लोग घायल, 12 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in a fight between two sides, case filed against 12
कैथल। गांव सजूमा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष की तरफ से गांव सजूमा निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा के लड़के रणधीर और सोमबीर की शादी पूंडरी में हुई थी। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं। सोमबीर की पत्नी तीन साल से मायके में है। सोमबीर इस बात को लेकर रणधीर से झगड़ा करता रहता था। सोमबीर कहता था कि उसकी पत्नी रणधीर की पत्नी के कहने पर उसे छोड़ कर चली गई है। बुधवार को वह गांव धुंधरेहड़ी में तूड़ी का कूप बांधने का काम कर रहा था तो उसके पास गांव से लड़ाई होने की सूचना आई। जब वह गांव में पहुंचा तो आरोपी सोमबीर, राधेश्याम, जयभगवान और दर्शना उसके भाई रणधीर और उसकी पत्नी को पीट रहे थे। हमले में उसे, नरेश, नन्ही और कविता को चोट लगी हैं। ज्यादा चोट होने के कारण नरेश व नन्हीं को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से गांव सजूमा निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रणधीर की पत्नी उसकी पत्नी को बहकाती थी। इसलिए उसकी पत्नी तीन साल से मायके में है। उसकी साली के कहने पर ससुराल वालों ने उस पर केस भी दर्ज करवाया हुआ है। बुधवार को गढ़ी ड्राइविंग कॉलेज में प्रशिक्षण लेने के बाद वह गांव जा रहा था। इस दौरान सुमन, रणधीर, नरेश, रामचंद्र, रामभज, बलदेव, गुरदेव व राजेश ने उसे रोक लिया और उस पर गंडासी और लाठियों से उस पर हमला कर दिया। हमले में सोमबीर, जयभगवान और दर्शना घायल हो गए थे।
विज्ञापन

कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed