फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven lakhs grabbed in lieu of the agreement

दुष्कर्म का केस दर्ज करवाकर समझौते की एवज में हड़पे सात लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Seven lakhs grabbed in lieu of the agreement
कैथल। दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद समझौता करने के एवज में महिला ने सात लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद दो लाख रुपये की मांग और रखी। इससे तंग आकर भुक्तभोगी ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने उस पर पिछले साल जुलाई में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया था। समझौता करने को लेकर सात लाख रुपये महिला को अब तक दे चुका हूं। महिला ने अब फिर दो लाख रुपये की मांग की है। पैसे नहीं दिए तो मामला वापस नहीं लेने की धमकी दे रही है। सिटी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 26 जुलाई 2021 को महिला ने शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक पर सिविल लाइन थाने में महिला से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed